904 मत हासिल कर बड़ेसरा के सरपंच बने रणबीर ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
बड़ेसरा गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में रणबीर ठेकेदार ने अपने प्रतिद्वंद्वी रामकुमार जगमत को 904 वोट से हराया। रणबीर को 2118 वोट और जगमत को 1205 वोट मिले। इस दौरान गांव बडेसरा में 5172 मतदाताओं में से 3840 मतदाताओं ने रविवार को अपने मत का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशतता 79.09 प्रतिशत रही। सरपंच के विजय उम्मीदवार रणबीर ठेकेदार ने कहा कि यह जीत मेरी नही बल्कि पूरे गांव की जीत है। दूसरे नंबर पर रहे रामकुमार जगमत बलजीत हत्याकांड में भिवानी जेल में बंद है।
--
तीसरी बार रणबीर को मिली जीत
सरपंच का चुनाव जीतने वाले रणबीर ठेकेदार के लिए सरपंच का पद पाना बेहद कठिन रहा है। रणबीर ने लगातार तीसरी बार सरपंच का चुनाव लड़ते हुए सरपंच का पद हासिल किया है। इससे पहले रणबीर पिछले दो सरपंचों के चुनाव बहुत ही कम वोट के अंतर से हार चुका था।
--
शिकायत के बाद महिला सरपंच को हटा दिया था
गांव बडेसरा में वर्ष 2015 में सरपंच बनी सुदेश देवी शैक्षणिक योग्यता मामले में हटा दिया था। पिछले छह महीनों से पंच अनूप कुमार को कार्यवाहक सरपंच बनाया गया था।
नौ ग्रामीणों ने किया नोटा का इस्तेमाल
सरपंच के उम्मीदवार अनुप कुमार को 430 वोट मिले व बिजेन्द्र को 61 वोट मिलेे। नौ लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
--
फोटो:17,18