फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहल शाखा द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिरसा से आए गायक कलाकार बीके कनु भाई ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से शिव महिमा का गुणगान किया। इसके अलावा उन्होंने जीवन आनंदमय बनाने के लिए तनाव से मुक्त जीवनयापन की विधियां बताई।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत विधायक ओमप्रकाश बड़वा एवं डीसीपी सिवानी संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में सिरसा से आए सिंगर बीके कनु भाई ने जीवन को सफलता एवं आनंद से परिपूर्ण करने वाले प्रेरणादायक गीतों से उपस्थितजनों का मनोरंजन किया। उन्होंने गीतों के माध्यम से बताया कि लोग शिवरात्रि को मनाते हैं लेकिन वे न तो परमपिता शिव को जानते हैं और न ही शिवरात्रि के महत्व को। इसलिए, जरूरी है कि जिस देव की हम आराधना करते हैं उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुयातिथि विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के सिद्धांत जीवन को आदर्श एवं आनंदमयी बनाने वाले हैं। इसलिए हमें उनका अनुशरण कर सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बीके निर्मला, सादुलपुर से आई शोभा बहन, बीडीसी चेयरमैन प्रतिनिधि साधुराम पनिहार, शाखा संचालिका बीके शकुंतला, बीके अशोक, बीके प्रमोद मलिक, बहन पूनम, पूर्व चेयरमैन रतनसिंह, डॉ. एनपी गौड़, दयानंद चैहड़िया, गुगनराम चैहड़िया, ओमप्रकाश एडवोकेट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो:24,25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें