फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबड़ा कांड में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने का सीएम ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित महापंचायत संघ प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप भुक्कल के नेतृत्व में दलित समाज की मुख्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के भिवानी आगमन पर मांग पत्र सौंपा गया। कुलदीप भुक्कल ने बताया कि संदीप पाबड़ा हत्याकांड में पिछले दस दिन से 302 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। जिसमें दोषी सरपंच प्रतिनिधि पाबड़ा समेत चार आरोपी हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाए व पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। दलित समाज को आवाज को उठाने के लिए 15 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले महिला एवं बाल विकास ट्रस्ट की चेयरपर्सन सविता काजल द्वारा दिए गए धरने के दौरान पुलिस अधिकारी दिलबाग द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर दी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किए जाने की भी शिकायत मुख्य मंत्री के समक्ष रखी। सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए पाबड़ा कांड में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। इस मौके पर प्रवीन पाबड़ा, अशोक भुक्कल, जगदीप, मीनू काजल, राजकुमार, मन्नू सिंह, सुमेर सिंह, निहाल सिंह, तुलसी, जगमेंद्र, सुखदेव, उदयवीर, सतपाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन



अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
भाजपा नेता द्वारा बहुजन समाज को अपमानित करने के विरोध में डॉक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के एक दल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भिवानी आगमन पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिया है कि बहुजन समाज का जो अपमान हुआ है उसको गंभीरता से लिया जाएगा। सीएम ने मौके पर मौजूद डीसी व एसपी कार्रवाई करने का आदेश दिया। सीएम से मिलने वालों में अंबेडकर फ्रंट के जिला अध्यक्ष सोमबीर निगाना, कृष्ण बराड़ प्रदेश सचिव, प्रदीप चांग जिला प्रभारी, मोहन ग्रेवाल, अमित बड़दू आदि मौजूद रहे।


दादी नानू सती मंदिर में डकैती मामले को लेकर सीएम से मिले मंदिर के ट्रस्टी
गांव डाडमा के दादी नानु सती शक्ति पीठ धाम में गत तीन जनवरी को हुई डकैती के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय विधायक घश्यामदास सर्राफ को साथ लेकर डालमिया परिवार ने महाबीर डालमिया के नेतृत्व में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। महाबीर डालमिया ने बताया कि दादी नानु सती धाम में समस्त देश के डालमिया बंधुओं की गहरी आस्था है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी यूनियन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्ज यूनियन का शिष्टमंडल विभाग के ही एक आला अधिकारी तानाशाही व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ रविवार को विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल का पक्ष सुना और उपायुक्त को जांच करके एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भेजने को कहा। इससे पहले जल घर के प्रांगण में यूनियन के कर्मचारियाें ने जन स्वास्थ्य विभाग के उक्त अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की।


शिक्षा मंत्री ने दिया मांगो को पूरा करने का आश्वासन
स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से भिवानी विश्राम गृह में मुलाकात की। शिक्षा मंत्री ने कुछ मांगों पर विचार कर मांगें मानने का आश्वासन संगठन को दिया। 15 सूत्री मांगपत्र में अपनी मांगों का जिक्र करते हुए संगठन के महासचिव विवेक अद्लखा ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत नॉन एचटेट व नॉन बीएड शिक्षकों को 2024 तक का समय बढ़ाया जाए, ताकि उन्हें एचटेट के उचित मौके मिल सकें तथा बीएड करने के लिए इनसर्विस रास्ता निकाला जाए। पीजीटी की जगह लेक्चरर बनाम स्कूल काडर किया जाए, सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाइस प्रिंसिपल का पद सर्जित किया जाए, एक जनवरी 2006 से 18750 का पे स्केल दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान लीलू राम, विवेक अधलखा महासचिव, आनंद कुमार सदस्य राज्य कार्यकारिणी, अशोक शर्मा प्रवक्ता सलाह, डॉ. दिनेश परमार ब्लाक प्रधान भिवानी, राजबीर, आशुतोष, राजेश, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।


सीएम, शिक्षा मंत्री व विधायक की टिप्पणी पर भड़के एससी वर्ग के लोग
अंबेडकर सेना के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर उमरा की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। दलबीर उमरा ने कहा कि गुरू रविदास की जयंती समारोह में 11 जिलों से आए लोगों के सामने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में रविदास समाज के लिए गैर संवैधानिक व अपशब्दों का प्रयोग किया है। दलबीर उमरा ने कहा कि मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविदास समाज की तुलना भैंस के चीचड़ों से की है। उमरा ने बताया कि मुख्यमंत्री व विधायक घनश्यामदास सर्राफ ने अपने भाषण में रविदास समाज के लिए गैर कानूनी व प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग किया। इससे समाज में गहरा रोष है। बैठक में सत्यवान, गौरव उमरा, जोगिंद्र चौहान, सीताराम रंगा, चरणसिंह दहिया, एडवोकेट बजे सिंह, होशियार सिंह गणेश, अजीत सिंह घुसकानी, बलजीत दहिया प्रधान, मांगेराम तोंदवाल एडवोकेट, प्रभाती लाल मेहरा, विनोद दहिया, मनोज दिसोदिया, संजय कुमार, सूबेदार जोगाराम समेत अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें