फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कम मजदूरी मिलने पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहल। मनरेगा कामगार यूनियन नेतृत्व में बहल के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने कहा कि उनसे नहरों की सफाई का काम करवाया गया, लेकिन मस्टरोल नहीं भरा गया जिससे उनको मजदूरी कम मिली है। मजदूरों ने कहा कि उनको वाजिब मजदूरी नहीं मिली तो वे आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बहल ब्लॉक के अनेक मजदूर तहसील परिसर में एकत्रित हुए। मजदूरों ने कहा कि उनको नहरों की छंटाई का काम दिया गया था। लेकिन, काम करवाने के बाद मस्टरोल नहीं भरा गया जिससे उनको दिहाड़ी कम दी जा रही है। सौरा डिस्ट्रीब्यूट्री पर उन्होंने 14 दिन तक काम किया था जिसकी मजदूरी मानदंड से कम दी गई है। मजदूरों ने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। धरने में हनीफ खान, राजबीर, प्रेम, सतबीर, रानी, सज्जन सिंह, श्यामसुंदर, कृष्ण, अंगूरी, मंजू, चमेली, ज्ञाना देवी, कमला, रतिराम, गोपाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें