फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोट्र्स मीट : नविता बेस्ट एथलीट व ऋतु बेस्ट रेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स मीट : नविता बेस्ट एथलीट व ऋतु बेस्ट रेसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट में रोमांचक मुकाबले हुए। मीट में नविता बेस्ट एथलीट और ऋतु बेस्ट रेसर आंकी गईं।
कल बरसात के कारण बाधित स्पोर्ट्स मीट शुक्रवार को पूरी हुई। प्रतियोगिता की शुरुआत डॉ. मंजू गौतम और डॉ. सुनीता यादव ने की। 100, 200 व 400 मीटर दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लेमन दौड़, तीन पग दौड़, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, मटका दौड़, बोरी दौड़ और धीमी साइकिल दौड़ में जोरदार मुकाबले देखने को मिले।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय खेल विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश मलिक व डॉ. मंजू गौतम ने छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की और विजेता छात्राओं को इनाम वितरित किया। डा. सुनीता यादव, डा. जगबीर मलिक ने इस मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश मलिक का स्वागत किया। प्रतियोगिता में डॉ. बीडी पंवार, डॉ. दीपक सोनी व डॉ. नरेश दहिया, देवेंद्र किरावड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. जगबीर मलिक, डॉ. नरेश तंवर, डॉ. नरेश दहिया, डॉ. बीडी पंवार, डॉ. त्रिलोकचंद, डॉ. श्वेता, डॉ. सुनीता महता, डॉ. परमानंद, डॉ. दीपक सोनी, नविता, दर्शना तंवर, कुमारी मीनू, डा. कांता रोहिल्ला, डा. भामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो: 01,02 व 03
--
स्पोर्ट्स मीट में विजेता छात्राएं
स्पोर्ट्स मीट में 100 मीटर रेस में प्रथम रीतू, द्वितीय पिंकी, तृतीय मोनिका रही। 200 मीटर रेस में प्रथम पूजा, द्वितीय पिंकी, तृतीय मोनिका रही। इसी प्रकार 400 मीटर रेस प्रथम पूजा, द्वितीय रीतू, तृतीय ललिता रही। हाई जंप मेें पूजा प्रथम, नविता द्वितीय, कविता तृतीय रही। लोंग जंप में नविता प्रथम, द्वितीय कविता, तृतीय पिंकी रही।
विज्ञापन

जेवलिंग थ्रो में नविता प्रथम, सुमन द्वितीय, कविता तृतीय रही। शॉट पुट थ्रो में प्रथम नविता, द्वितीय पिंकी, तृतीय पूजा डिस्कस थ्रो में कविता प्रथम, नविता द्वितीय व पूजा तृतीय रही। लेमन रेस में पूजा प्रथम, ज्योति द्वितीय, नैंसी तृतीय रही। चेटी रकस मोनिका प्रथम, रीतू द्वितीय व रेणू तृतीय रही। शेक रेस में पूजा प्रथम, रीतू द्वितीय व सुमन तृतीय रही। थ्री लेग रेस में प्रथम नैंसी व विजेता, द्वितीय रिंकी व निकिता व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें