फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी को पुलिस ने सीएम से नहीं मिलने दिया, हंगामा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मुख्यमंत्री से मिलने आईं राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी के साथ पुलिस ने जमकर धक्का-मुक्की की। महिला खिलाड़ी को रोकते वक्त पुलिस मर्यादा भूल गई। यदि व्यवस्था बनाए रखने के लिए खिलाड़ी को रोकना भी था तो लेडी पुलिस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। पुलिस के व्यवहार से नाराज लड़की ने रो-रोकर अपनी बात बताई। हालांकि, बाद में प्रशासन ने खिलाड़ी से मुख्यमंत्री से मुलाकात करा दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई मेडल जीत चुकी प्रियंका खिलाड़ी कोटे से सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची। भगत सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाहर पुलिस वालों ने उसे रोक लिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की और प्रियंका ने मुख्यमंत्री की ओर जाने का प्रयास किया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में पुलिस के जवानों ने उसे लगभग दबोचने की कोशिश की। धक्का-मुक्की भी हुई। इस पूरे वाकये का वीडियो व्हाट्स-एप पर वायरल हो रहा है।
बावड़ी गेट पर रहने वाली प्रियंका का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलने की कई कोशिश कर चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस उसे रोक लेती है। जबकि, उसकी मंशा केवल सीएम से अपनी बात रखने की है। सरकारी नौकरी के लिए अपना आवेदन देना चाहती है। लेकिन, पता नहीं क्यों पुलिस को हर बार समस्या रहती है।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए प्रियंका के आंसू छलक गए। प्रियंका ने बताया कि पिछली सरकार ने उसे पुलिस में इंस्पेक्टर पद देने का वादा किया था, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है।
बाद में पुलिस ने प्रियंका को भीम स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री से मिलवाया। प्रियंका ने बताया कि सीएम ने उनका बॉयोडाटा ले लिया है। उधर, डीएसपी चंद्रपाल का कहना है कि खिलाड़ी को रोकने और बदतमीजी के मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें