फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ एशियन बाकंर्सग चैपियनशीप में भिवानी के सचिन ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे मुक्केबाज सचिन को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। यूथ एशियन बॉक्सिंग चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे मुक्केबाज सचिन का शहर में विजय जुलूस निकाला गया। इसके बाद समारोह आयोजित कर लोगों ने सचिन को सम्मानित किया।
एक से सात जुलाई तक थाईलैंड के बैंकाक में हुई प्रतियोगिता में बॉक्सर सचिन बेनिवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सचिन ने बताया कि 75 किलोग्राम भारवर्ग पहले जापान को 0-5 से हरा दिया था लेकिन सेमीफाइनल में चाइना के खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा। सचिन ने बताया कि वह सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे प्रैक्टिस कर रहा है। आने वाले 2020 ओलिपिंक में पदक लाना ही लक्ष्य है। सचिन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच एंव माता पिता को दिया।
विज्ञापन

अजीत बाक्सिंग एकेडमी के संचालक एवं सचिन के कोच फ्रूटी ने बताया कि यूथ एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल से थोड़ी सी चूक रह गई है उस कमी को दूर करने के लिए कड़ा अभ्यास करवाया जाएगा। उन्होनें बताया कि सचिन ने यूथ नेशनल 2017 में सिल्वर पदक एंव जूनियर नेशनल 2015 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन

वहीं उसके पिता सरपंच राकेश ने बताया कि उनको अपने बेटे पर गर्व है। सचिन आने वाले समय में देश के लिए खेलेगा और देश विदेश में उनका नाम रोशन करेगा। आज के इस अभिंनदन समारोह में एकेडमी प्रधान सुरेन्द्र मिंटू मिताथल,अंन्र्तराष्ट्रीय बॉक्सर प्रवीण, शशि, सजंय लीली, सुनील, मंन्जीत, विजेन्द्र सिंह, पार्षद संदीप भारद्वाज, सोनू मालवासिया, रामनरेश, नवीन मिताथल, सुन्दर पहलवान, संदीप पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें