फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना में 50 हजार वोट बढ़े : सांसद जेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांग। गांव में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में सांसद जयप्रकाश ने भाजपा पर कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोप लगाए।
विज्ञापन

सांसद ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान उनके संसदीय क्षेत्र में भी 50 हजार वोट बढ़े थे और एक ही प्लॉट पर 500 वोट दर्ज होने जैसे मामले सामने आए।
जयप्रकाश ने चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप नरवाल ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा सहित कई राज्यों में कथित वोट चोरी के जरिये सरकारें बनाई गई हैं। नरवाल ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदान के बाद वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीम का जिक्र करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कथित अनियमितताओं को उजागर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अन्य राज्यों के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता कथित वोट चोरी के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें