फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में मास्क लेकर बाजार में घूम रहा था युवक, पुलिस ने काटा पांच सौ का चालान

विज्ञापन
घंटाघर चौक पर बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालन करती पुलिस। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। एक युवक को मास्क मुंह पर लगाने की बजाए जेब रखकर घूमना महंगा पड़ गया। सिटी पुलिस की टीम ने जेब में मास्क लेकर बाजार मेें घूम रहे युवक का पांच सौ रुपये का चालान कर काट दिया और भविष्य में बिना मास्क के नहीं घूमने की नसीहत भी दी। दरअसल रविवार को सिटी पुलिस की एक टीम ने शहर में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटने का अभियान चलाया।
विज्ञापन

सिटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार के नेतृत्व में शहर के घंटाघर, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट रही थी। घंटाघर क्षेत्र में एसआई भूषण कुमार की टीम ने बिना मास्क कई दुकानदारों के चालान भी काटे। वहीं राहगीर भी बिना मास्क के मिले, जिन्हें पांच सौ रुपये का चालान काटकर दिया गया। इस दौरान टीम ने करीब डेढ़ दर्जन चालान भी काटे। सिटी पुलिस के एसआई भूषण कुमार ने बताया कि रविवार को तीज त्योहार की वजह से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अनुमति के तहत दोपहर तीन बजे तक बाजार खोला गया था। इस दौरान पुलिस की टीम भी लगातार गश्त पर थी और बाजार में कोविड-19 के दौरान सामुदायिक दूरी व बिना मास्क के लोगों को घूमने वालों पर भी कार्रवाई कर रही थी। इसी के तहत बिना मास्क मिलने वालों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें