फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो दिन में डेढ़ सौ रजिस्ट्री, 50 चालक लाइसेंस, 35 आरसी पंजीकरण अटके

Wed, 14 Aug 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मंगलवार को भी दूसरे दिन भी जिले के लिपिक हड़ताल पर रहे। इसके कारण अपने काम करवाने के लिए आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिपिकों की हड़ताल के कारण दो दिनों में जिले की तहसील में लगभग 150 रजिस्ट्री अटकी रही। वहीं 50 ड्राइविंग लाइसेंस, 35 वाहन पंजीकरण, प्रॉपर्टी आईडी टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत कार्यालयों का ऑफिसिलय काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दरअसल, राज्य क्लर्क एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के लगभग 250 लिपिक हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण मंगलवार को दूसरे दिन भी सरकारी कार्यालयों में सभी कामकाज ठप रहा। सरकारी कार्यालयों में कार्य करवाने आए लोगों को बिना काम करवाए निराश होकर लौटना पड़ा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील कार्यालय की कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। लोग दिनभर कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन कोई काम नहीं हो सका।
सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान राजेश सिंहमार ने बताया कि सीएडब्लयूएस की ओर से सरकार को बार-बार लिपिकों की मांगों बारे चेताया जा रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दे रही। इसके चलते मजबूरीवश लिपिकों ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने का एलान किया है। लिपिकीय वर्ग पिछले कई वर्षो से अपनी जायज मांग मनवाने की कोशिश कर रहा है, परंतु सरकार अड़ियल व हठधर्मी रवैया अपनाए हुए है। इसके चलते लिपिक वर्गीय कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें