फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग, यह लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी, पांच नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
बगैर सामुदायिक दूरी व बिना मास्क लगाएं सब्जियों की खरीदारी करते हुए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अनलॉक और कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या कुछ कम क्या हुए, लोग सारे नियम-कायदे भूल गए। सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजेशन, मास्क लगाना सब नियम ताक पर। सब्जी मंड़ियों में लोग ऐसे उमड़ रहे हैं, वह भी बिना मास्क के जैसे शहर कोरोना मुक्त हो गया है। जबकि खतरा अब बढ़ गया है। रोजाना जिले के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में केस आ रहे है। अब तक जिले में 772 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके है। पांच अपनी जान गंवा चुके हैं। संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने हिदायतें जारी की है, लेकिन लोग इन सबसे बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

मुख्य सब्जी मंडी, कृष्णा कॉलोनी सब्जी मंडी में अब पहले की तरह भीड़ उमड़ रही है। यहां लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सरकार ने सामुदायिक दूरी, मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने जैसी हिदायतें जारी की हैं मगर इन सबका पालन तो हमें स्वयं ही करना होगा। इसलिए अपनी सुरक्षा स्वयं करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाए, सामुदायिक दूरी का ध्यान अवश्य रखें। लावारिस चीजों को मत छुएं।
मुख्य सब्जीमंडी : मुख्य सब्जीमंडी अब कोरोना काल से पहले की स्थिति की तरह ही चल रही है। यहां सुबह चार बजे से दोपहर तक भीड़ उमड़ रही है। सुबह पांच से 10 बजे तक तो हालात ऐसे होते हैं कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर बाहर निकलते हैं। अब तो आसपास रेहड़ियों की मंडी भी सजने लगी है। जिनमें एमसी कॉलोनी मोड़, वैश्य कॉलेज के पास, सब्जीमंडी के पीछे विकास नगर मार्ग, विद्यानगर के अलावा अब तक कॉलोनियों में भी मंड़ियां सजने लगी हैं।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी : कृष्णा कॉलोनी सब्जीमंडी में भी सुबह और शाम लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों को बुलाने के फेर में दुकानदार आवाज लगा रहे हैं और ऐसी स्थिति में मास्क लगाना परेशानी बनता है। अधिकतर दुकानदारों, ग्राहकों के चेहरों से मास्क गायब है। मंडी है तो सामुदायिक दूरी के नियम का पालन लोग भूल गए हैं।
पांच नए कोरोना पॉजिटिव, तीन ने जीती कोरोना से जंग
जिले में बुधवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। पॉजिटिव का आंकड़ा अब 772 तक पहुंच गया है। जिनमें से 724 ठीक हो चुके हैं। 43 एक्टिव केस हैं। बुधवार को भी 400 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। बुधवार को गांव केहरपुरा, महाराणा प्रताप कालोनी, गांव उमरावत से एक-एक, देवीलाल कॉलोनी से दो कोरोना पॉजिटिव सामने आए।
ये नए केस आए सामने :
- सीआरपीएफ का जवान मिला पॉजिटिव: गांव केहरपुरा से 38 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जम्मू-कश्मीर में बारामूला मे सीआरपीएफ में कार्यरत है। वह 25 जुलाई को अपने घर आया था।
लैंड मोरगेज बैंक का कर्मचारी मिला पॉजिटिव : महाराणा प्रताप कॉलोनी से 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह लैंड मोरगेज बैंक हांसी रोड भिवानी में सरकारी नौकरी पर है। इसकी अन्य कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
- फाइनेंस कंपनी का कर्मी मिला पॉजिटिव : गांव उमरावत से 22 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह मुथूट फाइनेंस कंपनी घंटाघर चौक भिवानी में कार्यरत है। वह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है।
- देवीलाल कॉलोनी में दो पॉजिटिव : देवीलाल कॉलोनी से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आए 42 वर्षीय व्यक्ति पशुपालन विभाग में कार्यरत है। वह पहले से पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आया है। वहीं इसी कॉलोनी से 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह गृहणी है। यह भी पहले से आए पॉजिटिव के संपर्क में आई है।
वर्जन -
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी है कि सरकारी निर्देशों का पालन किया जाए। लोग घर से निकलते समय मास्क लगाए। सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बार-बार साबुन से हाथ धोएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे।
विज्ञापन

- जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें