फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 4.61 करोड़ से बदलेगी दिल्ली-पिलानी हाईवे की सूरत, अग्रसेन चौक से हुन्नामल प्याऊ तक होगा सुंदरीकरण

Thu, 12 Nov 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का रोहतक रोड़। संवाद
विज्ञापन
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे-709ई पर अग्रसेन चौक से नया बस स्टैंड स्थित हुन्नामल प्याऊ तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग का 4.61 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं जिन्हें 21 नवंबर के बाद खोला जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर परिषद शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों को संवारने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसी कड़ी में रोहतक रोड पर अग्रसेन चौक से हुन्नामल प्याऊ तक फुटपाथ नए सिरे से बनाए जाएंगे। फुटपाथ और सड़क के डिवाइडर पर आधुनिक लाइटें लगेंगी तथा डिवाइडर का स्वरूप बदलकर बीच में हरियाली विकसित की जाएगी।
मार्ग पर बरसाती पानी की निकासी के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत हर दो मीटर पर चैंबर बनाए जाएंगे और पाइपलाइन के माध्यम से बारिश का पानी डिस्पोजल तक पहुंचाया जाएगा। इससे मार्ग पर जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अग्रसेन चौक का 42 लाख से कराया जा रहा सुंदरीकरण कार्य
नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख अग्रसेन चौक का भी करीब 42 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। यहां नए सिरे से फव्वारा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा महाराजा अग्रसेन चौक के बाहरी हिस्से को पहले से अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। इस कार्य के लिए नगर परिषद अलग से वर्क ऑर्डर जारी कर चुकी है।

हांसी रोड का काम पूरा, लोहारू रोड के वर्क ऑर्डर जारी
नगर परिषद ने हांसी रोड पर करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण का काम पूरा कर लिया है। वहीं लोहारू रोड पर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में 65 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। इन मार्गों पर फुटपाथों को दुरुस्त करने के साथ लाइटों की व्यवस्था भी की जा रही है।

वर्जन
नगर परिषद की ओर से रोहतक रोड के सुंदरीकरण कार्य के टेंडर 21 नवंबर के बाद खोले जाएंगे। करीब 4.61 करोड़ रुपये से इस मार्ग को संवारा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है। हांसी रोड का काम पूरा हो चुका है और लोहारू रोड के सुंदरीकरण के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें