फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बूंदाबांदी से बढ़ाई ठिठुरन, अधिकतम तापमान में आई 2.8 डिग्री की गिरावट

Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कस्बा ढिगावा मंडी में बारिश के बाद गिली सड़कें । संवाद
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बूंदाबांदी ने हवा में ठिठुरन बढ़ा दी। इससे अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई। वहीं बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़ गया।
गेहूं की बिजाई कर चुके किसानों के लिए इस समय बारिश फायदेमंद रही। क्योंकि किसान फसलों की सिंचाई की तैयारी में जुटे थे। वहीं बारिश के बाद प्रदूषण में भी सुधार आया। सोमवार को अचानक मौसम बदलाव से दिनभर बादल छाए रहे और धूप नहीं खिली।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में बूंदाबांदी दिनभर रुक-रुक कर होती रही। वहीं कस्बा ढिगावा मंडी में तेज बारिश हुई और सड़कों पर भी पानी जमा हो गया। इसी तरह लोहारू में भी सावन सी झड़ी लगी रही। अन्य कस्बाई इलाकों में भी बूंदाबांदी हुई।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय बारिश का फसलों में फायदा मिलेगा। क्योंकि भिवानी जिले में करीब साढ़े चार लाख एकड़ दायरे में फसल बिजाई हो चुकी है। जबकि कुछ किसान अभी भी फसल बिजाई की तैयारी कर रहे हैं। जिन फसलों की बारिश के बाद बिजाई होनी है, वे किसान अब बिजाई में जुट जाएंगे। हालांकि बूंदाबांदी से ही काफी राहत मिलेगी। क्योंकि अब रात के समय गेहूं के लिए पाला पड़ना जरूरी है। इससे अच्छी पैदावार होगी।


अब सुबह छाएगी धुंध
मौसम में बदलाव के बाद अब सुबह धुंध भी छाने लगेगी। ग्रामीण इलाकों में खेतों के अंदर अभी से पाला जमना शुरू हो गया है। हालांकि नवंबर बीतने को है। दिसंबर में ठंड और अधिक बढ़ेगी। मौसम में अचानक बदलाव से लोगों की सेहत पर भी इसका विपरीत असर देखा जाएगा। ऐसे में चिकित्सक भी लोगों को गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने और अपनी मौसम के अनुकूल देखभाल की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


लोहारू इलाके में सावन सी झड़ी के बाद बढ़ी ठंडक, छाया कोहरा

लोहारू। सोमवार को लोहारू और आसपास के इलाके में मौसम में हुए परिवर्तन के साथ सुबह से सावन सी बारिश की झड़ी लगी रही। लगातार बूंदाबांदी के कारण शादियों के इस सीजन में विवाह समारोह आदि में भी खलल पड़ गया। पांडाल में बरसाती पानी जमा होने से विवाह की व्यवस्थाएं भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें