फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन और पुन: जांच में जिसके दो या दो से ज्यादा विषयों में अंक बढ़े उनकी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पुनर्मूल्यांकन और पुन: जांच में जिन विद्यार्थियों के दो या दो से अधिक विषयों में अंक बढ़े हैं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उनकी दोबारा से जांच कराने की तैयारी में है। इसका कारण है पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी पर लगे उत्तरपुस्तिका में अंकों से छेड़छाड़ के आरोप। बोर्ड प्रशासन चाहता है कि बोर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो और किसी के अंकों के साथ छेड़छाड़ ना हो। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने जितने विषयों में पुनर्मूल्यांकन और पुन: जांच के लिए आवेदन किया और उन सब विषयों में अंक बढ़े हैं तो वे बोर्ड अधिकारियों के शक के दायरे में हैं। उन विद्यार्थियों के पेपरों की दोबारा जांच करवाई जाएगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी परीक्षा परिणाम के बाद 81 हजारों बच्चों ने री-चेकिंग और रिवेल्यूएशन के लिए आवेदन किया। इनमें जिन्हें कम अंक दिए जाने की आशंका है वे विद्यार्थी भी शामिल हैं और ऐसे भी जिन्हें लगता है कि उनका पेपर अच्छा हुआ था, बावजूद इसके फेल हो गए है। ऐसे हजारों विद्यार्थी हैं, जिन्होंने दो या दो से अधिक विषयों में री-चेकिंग के लिए आवेदन किया। इनमें भी करीब 400 ऐसे हैं, जिनके दो या दो से अधिक विषयों में अंक बढ़े हैं। इनमें कुछ तो मेरिट का तो कुछ टॉप होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों पकड़े गए अंक बढ़ाने के प्रयास के केस के बाद अब बोर्ड प्रशासन इस मसले को लेकर गंभीर है। बोर्ड चेयरमैन ने जिन विद्यार्थियों के दो या दो से अधिक विषयों में अंक बढ़े हैं, उनकी लिस्ट मंगवाई है ताकि किसी को भी चेक किया जा सके। अगर किसी के अंकों के साथ छेड़छाड़ हुई है या गलत तरीके से अंक बढ़ाए गए हैं तो ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी आशंका गहरा रही है कि कहीं किसी कर्मचारी ने मिलीभगत कर अंक ना बढ़वाए हों। ऐसे केस दो से तीन वर्ष पहले काफी सामने आए थे।
45 दिन में निपटाए 81 हजार केस
पिछले वर्ष 50 हजार बच्चों ने रिवेल्यूएशन और रि-चेकिंग के लिए आवेदन किया था। बोर्ड कर्मचारियों को ये केस निपटाने में दो महीने से भी ज्यादा समय लगा था। इस बार 81 हजार बच्चों ने रिवेल्यूएशन और रि-चेकिंग के लिए आवेदन किया। कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया को देखते हुए कर्मचारियों ने इस बार महज 45 दिन में ही 81 हजार केसों का परिणाम निकाल दिया।
बेहतर काम करने वाले होंगे सम्मानित, मिल सकती है पदोन्नति
81 हजार केसों का निपटारा महज 45 दिन में करने वाले कर्मचारियों को इसका इनाम मिलेगा। बोर्ड प्रशासन ने रिवेल्यूएशन और रि-चेकिंग केसों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा बोर्ड प्रशासन इन्हें इनाम के रूप में पदोन्नति भी दे सकता है। इस पर कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन

वर्जन:::
हमारा प्रयास है कि बोर्ड में हर तरह के भ्रष्टाचार को रोका जाए। हमारी अधिकारियों ने ही पहले के केस पकड़े हैं और अब जिन विद्यार्थियों ने दो या दो से अधिक विषयों में री चेकिंग के लिए आवेदन किया और उनके सब विषयों में अंक बढ़े हैं तो उनकी पुन: जांच की योजना है ताकि हर तरह के भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। अगर किसी कर्मचारी से सांठ-गाठ कर अंक बढ़ाए गए हैं तो ऐसे कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
-डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें