फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वल्र्ड कप में पदक लाने पर अरूण रंगा को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में पदक लाने पर अरुण रंगा का सम्मान
विज्ञापन

भिवानी।
गत फरवरी माह में दुबई में हुई नौवीं एफएजेडजेडए वर्ल्ड पैरा पावर लिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2018 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता अरुण रंगा को सम्मानित किया गया। रविवार को गांव देवराला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह में पूर्व छात्र खिलाड़ी अरुण रंगा का ग्रामीणों और विद्यालय के पूर्व छात्र एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र सिहाग व अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विकलांगता सफलता के आगे गौण है। अपने संबोधन में अरुण ने कहा कि वे हमेशा ही इस विद्यालय के ऋणी रहेंगे। प्राचार्य सुनील कुमार धाकड़ ने सिल्वर पदक प्राप्त करने पर खिलाड़ी अरुण रंगा को बधाई व आशीर्वाद दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि अपने गठन के समय से ही एसोसिएशन ने प्रतिभावान और होनहार विद्यार्थियों को सम्मान देने का काम किया है। उच्चतर शिक्षा के लिए कुमारी अनु को 70 हजार रुपये और अजित कटारिया को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद कर उन्हें सम्मानित कर चुकी है। समारोह में बृजमोहन घनघस, कपिल कुमार, यजेवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें