दिनेश सिहाग को चुना गया हलका प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
बहल क्षेत्र के इनसो कार्यकर्ता दिनेश सिहाग सुरपुरा को इनसो हलका लोहारू का प्रधान नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर इनसो कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि दिनेश को प्रधान बनाए जाने से इनसो विंग मजबूत होगी तथा पार्टी में युवाओं की भागेदारी बढ़ेगी। दिनेश को प्रधान बनाए जाने पर विधायक ओमप्रकाश बड़वा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पिछड़ा वर्ग जिला प्रधान रमेश नूनसर, हलका प्रधान गजेन्द्र मंढ़ोली, युवा हलका प्रधान सुरेंद्र सिंघानी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र किलका, अजीत बिधनोई, पूर्व युवा हलका प्रधान महेंद्र गोकलपुरा, हलका प्रेस प्रवक्ता अमित सिधनवा, बहल इनसो कॉलेज प्रधान हिम्मत जावला, युवा महासचिव मोहित महमिया ने दिनेश सिहाग को बधाई दी है।