नियम134-ए की प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 10 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जरूरतमंद बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला देने के लिए नियम 134 ए के तहत फार्म जमा होने के बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। विभाग के द्वारा रविवार 15 अप्रैल को परीक्षा लेने के लिए 10 स्कूलों का चयन कर परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। जिसमें अलग-अलग कक्षा के बच्चों की परीक्षा ली जाएगी। विभाग ने परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया है। परीक्षा के बाद 20 अप्रैल को परिणाम जारी किए जाएंगे। नियम 134 ए के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए रविवार को 4600 बच्चे 2430 सीटों के लिए परीक्षा देंगे। विभाग के द्वारा अलग-अलग कक्षा के लिए अलग- अलग स्कूलों का चयन किया है।
--
इन स्कूलों में होगी बच्चों की परीक्षा
कक्षा परीक्षा सेंटर रोल नंबर
दूसरी जीजीएसएसएस 2001-2689
तीसरी शिशु भारती हाई 3001-3545
चौथी केएम पब्लिक स्कूल 4001-4516
पांचवीं जीएसएसएस भिवानी 5001-5501
छठी वैश्य मॉडल सी से स्कूल 6001-6577
सातवी लिटिल हार्ट कानवेंट स्कूल 7001-7500
आठवीं हलवासियां विद्या विहार 8001-8437
नोवीं टीआईटी सी. से स्कूल 9001-9395
दसवीं जगदीश पुत्री पाठशाला 1001-10200
बाहरवीं जगदीश पूतरी पाठशाला 12001-12043
--
नौ बजे से बारह बजे तक होगी परीक्षा
नियम 134ए के तहत 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से बारह बजे तक का निर्धारित किया गया है। परीक्षा देने के लिए सभी बच्चों को स्कूल में 9 बजे से पहले पहुंचकर अपने कक्षा व स्थान की जानकारी प्राप्त करनी होगी। परीक्षा देने वाले बच्चों को विभाग के द्वारा जारी रोल नंबर व अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। इसके न होने पर बच्चे की परीक्षा रद्द की जाएगी।
--
नियम 134 ए के तहत 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में सभी बच्चे रोल नंबर व आधार कार्ड साथ जरूर लाएं। अगर कोई भी बच्चा इसके बिना पेपर देने के लिए पहुंचता है तो उसे परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।
अशोक गाबा, नोडल अधिकारी, बीईओ कार्यालय