फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब में भर्ती की लिखित परीक्षा 15 व 16 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब में भर्ती की लिखित परीक्षा 15 व 16 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रांगण में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल भिवानी में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 और 16 अप्रैल को होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विभाग की ओर से प्रवेश-पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दर्शाए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ होने से 50 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, क्योंकि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी और आधार आधारित बायोमैट्रिक पहचान भी होनी है। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

--
इन दस्तावेजों का रखे विशेष ध्यान
परीक्षार्थी द्वारा प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) पर रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर केंद्र पर जमा करवाना आवश्यक है। परीक्षार्थी द्वारा अपना मूल आधार कार्ड व अन्य अधिकृत पहचान पत्र, पहचान के रूप में परीक्षा केंद्र पर लेकर पहुंचे। इसके बिना परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें