फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी से रोहतक जाने में अब लगेंगी 40 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी से रोहतक जाने में अब लगेंगी 40 मिनट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जल्द ही भिवानी-रोहतक ट्रैक पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेनें चलने का रास्ता साफ हो गया है। अब भिवानी से रोहतक के बीच लगने वाला समय करीब 20 मिनट कम हो जाएगा। यानि दोनों जिलों के बीच आवाजाही में 40 मिनट लगेंगी। मुंबई से ट्रायल के लिए कमिश्नर ऑफ चीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएम) सुशील चंद्रा की अगुवाई में 55 इंजीनियरों की टीम ने भिवानी-रोहतक का 49 किलोमीटर लंबा ट्रैक चेक किया। ट्रायल के लिए भिवानी-रोहतक ट्रैक पर 50 मिनट प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई गई। ट्रायल के लिए आए सीआरएम व बीकानेर मंडल के डीआरएम ने इलेक्ट्रानिक मापदंड की जांच की। इस रूट पर प्रति 200 मीटर की दूरी पर लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक चैनल, इंटर लॉकिंग व लाइन की चेकिंग की।
शनिवार को मुंबई से स्पेशल ट्रेन में आए सीआरएम सुशील चंद्रा, बीकानेर मंडल के डीआरएम एके दुबे, सीनियर डीसीएम सीआर कुमावत के नेतृत्व में विद्युतीकरण की जांच की गई। भिवानी- रोहतक ट्रैक पर 50 मिनट प्रतिघंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन दौड़ा कर ट्रायल लिया गया। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन का ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। कमिश्नर ऑफ रेलवे वेस्टर्न द्वारा अब जल्द ही सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी कर इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन

भिवानी से रोहतक रूट पर आने-जाने वालों के लिए अब यह सफर जल्द ही सुगम हो जाएगा। भिवानी से रोहतक जाने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन अब 40-45 मिनट लगेंगी। यानि, हर यात्री की 15 से 20 मिनट बचेंगी। भिवानी- रोहतक रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है।
--
पहले ही दिन सीआरएम ने लिया डबल ट्रायल
इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन शीघ्र दौड़ने लग जाए, इसके लिए सीआरएम टीम ने पहले ही दिन डबल ट्रायल लिया। सुबह साढ़े सात बजे सीआरएम की स्पेशल ट्रेन ट्रायल के लिए यहां पहुंची। इसके बाद भिवानी-रोहतक ट्रैक पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन दौड़ा कर स्पीड मानक चेक किए। भिवानी से दिल्ली तक नई लाइन पर ट्रायल के लिए अपडाउन किया। दिल्ली से ट्रायल ट्रेन वापस शनिवार शाम 7 बजकर 40 मिनट पर यहां पहुंची।
--
पूरी तरह सफल रहा ट्रायल
भिवानी-रोहतक विद्युतीकरण का शनिवार को किया गया ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। विभाग द्वारा भिवानी-रेवाड़ी व भिवानी-हिसार विद्युतीकरण का ट्रायल भी जल्द ही होगा। इन तीनों रुटों पर एक साथ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेन चलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीआर कुमावत, डीसीएम मुंबई
--
एक सप्ताह में मिलेगा सेफ्टी सर्टिफिकेट
मानकों की लगभग जांच कर ली गई है। करीब एक सप्ताह के अंदर रेलवे विभाग द्वारा प्रक्रिया पूरी कर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सामान्य रूप से दौडने लगेंगी। अगले माह तक आरम्भ में ही इस रूट पर इलेक्ट्रोनिक ट्रेन चलाए जाने का प्रयास है, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
सुशील चंद्रा, कमिश्नर ऑफ चीफ रेलवे सेफ्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें