फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- छात्रा तान्या को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा तान्या को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्रा का अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यृरो
भिवानी।
वैश्य महाविद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कतिक नृत्य, देशभक्तिों गीत व नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में कॉलेज छात्रा तान्या गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का अवार्ड दिया गया। वहीं खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को को सम्मानित किया गया।
शनिवार को वैश्य कॉलेज में पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ सांसद चौ. धर्मबीर सिंह एवं वैश्य महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. डीएस राजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अपने संबोधन में सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने छात्र जीवन का वृतांत सुनाते हुए कहा कि वे इस महाविद्यालय में छात्र रहते हुए आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। महाविद्यालय के अनेकों छात्र-छात्राएं देश में आईएएस, आईपीएस और उच्च प्रशासनिक पदों पर तैनात रहते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव पवन बुवानीवाला, कोलकाता के धर्मचंद दिनोदिया, उद्योगपति सुरेश गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मदन लाल गोयल, विजयकिशन अग्रवाल, समाजसेवी बृजलाल सर्राफ, देवराज तोमिया, कमलेश चौधरी, प. रोहताश शर्मा, अभिजित लाल सिंह उपस्थित रहे। समारोह के संयोजक मंडल में कन्वीनर प्रो. संजय गोयल, डॉ. रश्मी बजाज, धीरज त्रिखा, डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस विभाग की डॉयरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. हरिकेश पंघाल, कमल भारद्वाज, मीडिया प्रभारी ललित शर्मा का विशेष योगदान रहा। समारोह में वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरत्न गुप्ता व उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने संबोधित किया। मंच संचालन डॉ. रश्मी बजाज एवं डॉ. वंदना वत्स ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

---
बेहतरीन प्रस्तुति में इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
एमएससी के छात्र प्रदीप कुमार को सांस्कृतिक, बीकॉम के छात्र रजत को नेशनल कैडेट कोर, एमकॉम की छात्रा रिक्की को शिक्षा, एमए के छात्र आशीष को खेलों के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए बीडी गुप्त स्मृति अवार्ड प्रदान किया गया। समारोह में शिक्षा सत्र 2017-18 के लिए महाविद्यालय की छात्रा तान्या गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का अवार्ड प्रदान कर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा कॉलेज के करीबन सौ से अधिक विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने के लिए सांसद धर्मबीर के हाथों पारितोषिक वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें