फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित में संगठन व दल एक मंच पर आएं: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रहित में संगठन और दल एक मंच पर आएं : कौशिक
विज्ञापन

भिवानी। जम्मू कश्मीर से धारा 370 बड़ा मुद्दा नहीं है बल्कि इससे पूर्व धारा 370 की मुख्य जड़ धारा 35ए है, जिसको हटाना जरूरी है। इसके लिए संख्या की जरूरत नहीं मन की जरूरत है। सभी राजनीतिक दलों को अपना झंडा त्याग कर राष्ट्र ध्वज के सम्मान में आगे आना चाहिए। यह बात शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कौशिक व राष्ट्रीय महासचिव नवीन जयहिंद ने कही।
कौशिक व नवीन जयहिंद ने कहा कि 18 फरवरी को सुबह 10 बजे भिवानी के हुडा ग्राउंड में किसान-जवान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे होंगे, जबकि अध्यक्षता जयहिंद मंच के वरिष्ठ समाज सेवी बसेसर लाल शर्मा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को जवानों व किसानों के हकों के लिए एक साथ मिलकर आवाज उठाने के लिए आमंत्रित किया है। सम्मेलन में सेवानिवृत्त मेजर जरनल डा. डीपी वत्स, कर्नल टीपी त्यागी, आईजी रणबीर शर्मा, आईपीएस कमल टावरी, जज अशोका जैन,सुरेश शर्मा आईजी, कमांडर सुनील, विंग कमांडर नरेश कुमार, जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, कर्नल आरएस मलिक आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में किसानों, जवानों संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए राष्ट्रपति, पीएमओ व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल,उर्वशी जाखड़, सुनीता शर्मा, काण्रवि खन्ना व धर्मबीर डाबला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें