फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नियम तोड़ने पर 39 वाहनों का चालान, सात किए जब्त

Sun, 28 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत भिवानी यातायात पुलिस ने बवानीखेड़ा क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 39 चालान किए और सात वाहनों को जब्त किया।
विज्ञापन

जब्त किए गए वाहनों में एनसीआर क्षेत्र में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रतिबंधित पुराने डीजल और पेट्रोल वाहन भी शामिल हैं। यातायात पुलिस प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि बी-3 और बी-4 श्रेणी के वाहनों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए एनसीआर क्षेत्र में निर्धारित मानकों के अनुसार 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के संचालन पर लागू नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें