फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आठ माह में नशा, जुआ और अवैध शराब के 243 मामलों में 383 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस ने एक जनवरी से 31 अगस्त तक मादक पदार्थों की तस्करी, सट्टा-जुआ, अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 243 अभियोग दर्ज कर 383 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों, 13,14,310 रुपये, शराब, हथियार और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

मादक पदार्थों के मामलों में 76 अभियोग दर्ज कर 164 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से 1 किलो 41 ग्राम अफीम, 1 किलो 243 ग्राम चरस, 40 ग्राम 61 मिलीग्राम स्मैक, 15 किलो 79 ग्राम डोडा पोस्त, 24 किलो 807 ग्राम गांजा, 9 किलो 891 ग्राम हेरोइन, 573 प्रतिबंधित टैबलेट और छह इंजेक्शन बरामद किए।

अवैध शराब और हथियारों पर भी कार्रवाई
जुआ-सट्टे के 39 अभियोग दर्ज कर 117 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 13,14,310 रुपये बरामद किए। अवैध शराब के 82 मामलों में 102 आरोपी गिरफ्तार हुए। उनसे 7,446 बोतल देशी, 11,168 बोतल अंग्रेजी शराब, 2,986 बोतल बीयर, 30 बोतल हथकड़ शराब और 20 लीटर लहन बरामद हुआ। अवैध हथियारों के 46 मामलों में 68 आरोपी गिरफ्तार कर 41 पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, दो बंदूक, दो मैगजीन और 85 कारतूस बरामद किए। एसपी मयंक मिश्रा ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र में अवैध या आपराधिक गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें