कोरोना संक्रमित के घर पर स्वास्थ्य विभाग का नोटिस चस्पाता कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 36 मामले सामने आए। वहीं संक्रमित 67 लोग ठीक हुए। अब तक जिले में कुल 2397 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1962 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 409 एक्टिव केस है। रविवार को जिले से 100 सैंपल लिए जा चुके हैं।
सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में रविवार सुबह केवल एक कोरोना पॉजिटिव का केस सामने आया है जोकि 24 वर्षीय युवती है। वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 35 लोग संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ कादयान ने जिलेवासियों से अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की अपील की है। अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम बुखार या गले में तकलीफ होती है तो वह तुरंत चिकित्सक से संपर्क करे।