फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 33 गुरुकुलों में 12वीं तक के विद्यार्थियों का अब अलग से बनेगा पाठ्यक्रम

Tue, 10 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब गुरुकुल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को संस्कृत के साथ-साथ वेद, उपनिषदों और पुराणों का विस्तृत ज्ञान मिलेगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नए सत्र से गुरुकुल विद्यार्थियों के लिए अलग से विषय निर्धारण की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुकुल के नए पाठ्यक्रम को तय करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इस कमेटी में दो सदस्य हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और दो एक्सपर्ट सदस्य गुरुकुलों की तरफ से शामिल किए गए हैं, जो अलग से पाठ्यक्रम निर्धारण पर मंथन कर इसका खाका तैयार करने में जुटा है। जिसे बाद में प्रशासनिक मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार के समक्ष भेजा जाएगा।
हरियाणा में 33 गुरुकुल संचालित किए जा रहे हैं। जिनके अंदर कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की तर्ज पर ही निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है। हालांकि स्कूलों के बजाय गुरुकुलों के अंदर विद्यार्थियों को कड़ा अनुशासन और भारतीय वैदिक पद्धति का भी ज्ञान मिल रहा है। ऐसे में अब गुरुकुल के अंदर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का अब अलग से पाठ्यक्रम तैयार करने की तैयारी चल रही है। जिसमें उन्हें ज्यादातर सामान्य विषयों के साथ-साथ संस्कृत, वेदों, उपनिषदों और पुराणों का गहराई यानी विस्तृत ज्ञान मिलेगा। आम तौर पर विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख शिक्षा की ओर बढ़ावा दिया जा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही पाठ्यक्रम में बदलाव भी किए गए हैं। ऐसे में अब गुरुकुलों में पढ़ाई करने वाले पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम अलग से निर्धारण की दिशा में बोर्ड ने पहला कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

दो विषयों में फेल परीक्षार्थी फिर दे सकेगा एक पखवाड़े बाद परीक्षा : दसवीं और बारहवीं की 25 व 26 फरवरी से आरंभ बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थी अगर दो विषयों में कम अंक लाने या फिर फेल होने पर एक पखवाड़े बाद ही फिर से इन दोनों विषयों की परीक्षा दे पाएगा। इसके लिए बोर्ड विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से परीक्षा केंद्रों का पुन: गठन करेगा।
मार्च के अंत तक बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं चलेंगी। अप्रैल में फिर से कंपार्टमेंट, अंक सुधार की परीक्षा का शेड्यूल जारी हो सकता है। दोबारा परीक्षा में अगर पहले परीक्षा से कम अंक आते हैं तो फिर पुराने अंक ही मान्य रहेंगे। जबकि पुन: परीक्षा में अंक बढ़ते हैं तो फिर बढ़े हुए अंकों की अंक तालिका ही परीक्षार्थी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें