फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से भिवानी के 52 में से 32 विद्यार्थी लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले से यूक्रेन में पढ़ाई करने गए 52 विद्यार्थियों में से अब तक 32 अपने घर को लौट आए हैं। शेष 20 को लाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन

रूस और यूक्रेन में युद्ध होने के चलते इन सभी युवाओं को वहां से निकलना मुश्किल हो गया। जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई गई जानकारी अनुसार अब तक 52 विद्यार्थियों में 32 विद्यार्थी अपने घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

ये विद्यार्थी आ चुके घर
आठ विद्यार्थी शुक्रवार को अपने घर पहुंचे हैं। जो विद्यार्थी अब भिवानी में अपने घर वापस आ चुके हैं उनमें शहर में कोंट रोड़ निवासी रेनू रानी, गांव मीठी निवासी अंकित कुमार, तालू निवासी अमित कुमार, बहल निवासी सुमित कुमार, शहर में प्रभात पुंज निवासी देव, डीसी कॉलोनी निवासी वैभव, मनान पाना निवासी कशिश, बलियाली निवासी रजत ठकराल, धनाना निवासी मोहित, सेक्टर 13 निवासी धवनी, जगत कॉलोनी निवासी कुंजम गौड़, बामला निवासी मंगल, हालु मोहल्ला निवासी तुषार, देवराला निवासी कुलदीप, ढाबढाणी निवासी अनुज, ओबरा निवासी एकता श्योराण, बापोड़ा निवासी विनय शर्मा, शहर में बिजली बोर्ड कॉलोनी निवासी केशव शर्मा, शांति नगर निवासी आशीष कुमार, सलेमपुर निवासी अभिषेक, पटेल नगर निवासी भुवन, चांग निवासी अमरजीत, बैंक कॉलोनी निवासी विपिन, पुर निवासी शिवप्रीत, रहीमपुर निवासी प्रदीप, बापोड़ा निवासी हिमेश, हनुमान रोड़ निवासी प्रिया, महराणा प्रताप कालोनी वासी मनीष, बंसीलाल पार्क कालोनी क्षेत्र निवासी नेहा, कोंट रोड़ निवासी नंदिश व धनाना निवासी सार्थक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें