फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च की हांसी रैली ऐतिहासिक होगी: अभय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। इनेलो द्वारा एक मार्च को हांसी में आयोजित की जाने वाली रैली को लेकर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने रविवार को जाट धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक की शुरूआत में पुलवामा के शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कार्यकर्ता बैठक को इनेलो सुप्रीम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को आना था मगर लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वे बैठक में नहीं पहुंच सके। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एक मार्च को हांसी में इनेलो द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसको इनेलो सुप्रीम औमप्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस रैली में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में धनबल का प्रयोग भाजपा, कांगे्रस व जजपा द्वारा किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच हजार रुपये में एक वोट इन दलों द्वारा खरीदा गया। उन्होंने कहा कि इनेलो इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग को करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। पेंशन 3 हजार रुपये, प्रत्येक घर को रोजगार व निर्धन व्यक्ति की बेटी शादी में 5 लाख रुपये कन्यादान व एसवाईएल का पानी लाया जाएगा। बैठक में रणबीर गंगवा, वेद नारंग बरवाला, औमप्रकाश गोरा, धर्मपाल ओबरा, जस्सी पेटवाड़, डा केसी काजल, बलदेव घणघस, कुलवंत कोंटिया, विजयप्रकाश चीफ, महेंद्र गोकलपुरा, रणधीर पटौदी, बलवान जमालपुर, मनोज यादव, अनिल काठपालिया, इंदुपरमार, दिलबाग चेयरमैन, अशोक ढाणीमाहूं, राजसिंह व मदन ओड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें