फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मेले में 33 लाभार्थियों को दिए 58 लाख के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पंचायत भवन में बुधवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा शहरी समृद्धि उत्सव कार्यक्रम के तहत ऋण मेला लगाया गया। ऋण मेले की अध्यक्षता एसडीएम सतीश कुमार ने की। कार्यक्रम में व्यक्तिगत ऋण लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों को स्वयं सहायता बारे जागरूक किया। ऋण मेले में 33 लाभार्थियों को 52 लाख 53 हजार रुपये व 27 स्वयं सहायता समूहों को दो लाख 70 हजार रुपये के चैक वितरित किए गए।
एसडीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपनी सहायता अपने आप करते है और मानव श्रम से ही रूपया-पैसा बढ़ता है। कार्य कोई छोटा नहीं होता है, बड़े कार्य की शुरुआत भी हमेशा छोटे स्तर से ही होती है। ऐसे में कोई भी कार्य करने में संकोच नहीं होना चाहिए। एसडीएम ने सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आशा देसाई ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाता है। बाद में प्रशिक्षित को अपना व्यवसाय चलाने के लिए ऋण मुहैया करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत किरयाणा, कॉस्मेटिक, मनियारी, शू शॉप, गारमेंट आदि की दुकान की खोलकर अपना व्यवसाय किया जा सकता है। नगर परिषद सचिव राजेश महता ने बताया कि इस ऋण मेले में 33 लाभर्थियों को 52 लाख 53 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए और 27 स्वयं सहायता समूहों को दो लाख 70 हजार रुपये की चक्रीय राशि के चैक वितरित किए गए। शहरी समृद्धि उत्सव के दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, नारी शक्ति को जागृत करने, महिलाओं के जीवन को स्वावलंबी बनाने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर नगर पालिका बवानीखेड़ा के सचिव राजेश वर्मा, एसएमआईडी ज्योति पांचाल, एमई आनंद बगरट, अमिल गिल, उमेश कुमार, शक्ति वैद व संजय सहित अनेक स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें