फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के 25 जवानों को बनाया कंडक्टर, प्राइवेट बस चालकों से पूछते रहे किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। न रोडवेज के कर्मी पीछे हटने को तैयार है और न ही सरकार झुकने को। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार और रोडवेज प्रशासन ने बेपटरी हो चुकी रोडवेज की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बसों में होमगार्डों को कंडक्टर बनाकर उतारा। 25 होमगार्डों ने कंडक्टर बसों में टिकट काटी। हालांकि जानकारी के अभाव में होमगार्ड प्राइवेट बसों के कंडक्टर से अलग अलग बस स्टॉप का किराया पूछते नजर आए। दिनभर में रोडवेज की 22 ही बसें चली। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और घंटाघर चौक पर परिवहन मंत्री का पुतला जलाया। यहां रोष प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सम्मेलन किया और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
बुधवार को नौंवे दिन भी रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिस कारण परिवहन व्यवस्था बदहाल रही और रोडवेज प्रबंधन परेशान यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। रोडवेज प्रबंधन ने व्यवस्था बनाने के लिए बुधवार को 25 होमगार्ड के जवान बुलाए। जिन्हें कंडक्टर की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिस कारण रोडवेज बसों में कंडक्टर की जगह होमगार्ड के जवान टिकट काटते नजर आए।
विज्ञापन

राजस्थान डिपो की बसें लगा रही ज्यादा चक्कर
हरियाणा में रोडवेज बसों की हड़ताल के कारण राजस्थान रोडवेज डिपो ने अपनी बसों के चक्कर बढ़ा दिए है। राजस्थान से वाया भिवानी दिल्ली जाने वाली बसों ने तीन-चार चक्कर लगाए।
रोडवेज की हड़ताल खत्म हो गई है...
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बीच व्हाट्सअप के अलग-अलग ग्रुपों में हड़ताल खत्म होने के मैसेज भी बुधवार को खूब चले। जिस कारण कर्मचारियों में भी भ्रम की स्थिति पैदा हुई और वे एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेते नजर आए। मगर स्थानीय कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि अभी हड़ताल चल रही है। ना सरकार ने मांगे मानी है और ना ही कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर फूंका परिवहन मंत्री का पुतला
हड़ताली कर्मचारियों ने घंटाघर चौक पर परिवहन मंत्री का पुतला जलाया। नेहरू पार्क में सभी कर्मचारी संगठनों, रोडवेज व जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने रोष जताया। रोष प्रदर्शन सज्जन शर्मा, राजकुमार दलाल, पवन फौगाट, घीसूराम, अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। कर्मचारी नेताओं न्रे कहा कि जब तक 720 प्राइवेट बसों के परमिट रद्द नहीं होते, हड़ताल रहेगी। रोडवेज कर्मचारियों का समर्थन करने वालों में पूर्व छात्र नेता एवं वार्ड नं. 31 के पार्षद बलवान सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के बीएस ग्रेवाल, निमड़ीवाली व सुखपुरा के पंचायत प्रतिनिधि आदि शामिल थे। प्रदर्शन में सीटू के कामरेड ओमप्रकाश, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान सूरज लेघां, चेयरमैन जयबीर घणघस, नरेंद्र दिनोद, ईश्वर तालू, रत्न लोहिया, ईश्वर शर्मा, इंद्र वर्मा, मास्टर लेखराज, मा. रामकुमार सराय, तुलसी संभ्रवाल, मास्टर बनी सिंह रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें