कृषि यंत्रों के लिए 20 तक जमा करवाए दस्तावेज
भिवानी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान दो जून से 25 जून तक विभिन्न स्कीमों के लाभ के लिए आवेदन करने वाले किसान अब अपने दस्तावेज 20 अगस्त तक जमा करवा सकेंगे। ये आवेदन स्थानीय पुरानी कचहरी रोड़ पर स्थित सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में 20 अगस्त सांय 5 बजे तक जमा करवाने होंगे। ये जानकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि कृषि यंत्र खरीदने के लिए जिन किसानों ने आवेदन किए हैं, वे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण-पत्र केवल अनुसूचित वर्ग के लिए व ट्रैक्टर की वैद्य आरसी आदि दस्तावेजों की फोटो प्रति सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करवाएं। ये सभी दस्तावेज स्वयं हस्ताक्षरित होने चाहिए। जिन किसानों ने किसान लघु एवं सीमांत वर्ग में आवेदन किया है, उस किसान को अपने गांव के संबंधित पटवारी से आनलाइन आवेदन की प्रति व अपनी जमीन का ब्यौरा पटवारी से हस्ताक्षर व मोहर सहित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान 8053515515, 9416252945 व 9466547273 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
-----