शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते सिविल सर्जन डाॅ. रघुबीर शांडिल्य।
भिवानी। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में सैनी कल्याण परिषद की ओर से नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि रहे सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि रक्त कोष में रक्त की कमी होने पर सैनी कल्याण परिषद ऐसे शिविर का आयोजन करती रहती है।
परिषद के रक्त प्रभारी ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि सेना की मदद के लिए सभी सदस्य हमेशा तैयार रहेंगे। शिविर में रक्त बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका सांगवान और दीवान चंद ने प्रमाणपत्र देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, महासचिव सुरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, मा. मनोज सैनी, राधेश्याम सैनी ठेकेदार, आजाद सैनी, एडवोकेट बलवंत सैनी, एडवोकेट दीपक सैनी, बंटी सैनी आदि मौजूद रहे।
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने की रक्तदान की पहल
भिवानी। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन रक्तदान के लिए आगे आई है। इसके तहत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 79 रक्तदाताओं की सूची जारी की है। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान विकास राठी 9813213039 ने बताया कि रक्त की जरूरत पड़ने पर राज्य प्रधान जयवीर चहल रोहतक मोबाइल नंबर 8053407235, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश झज्जर 9466637305, महासचिव सन्नी दहिया सोनीपत 8398088101, कोषाध्यक्ष सन्नी डागर जींद 9416612266 से संपर्क कर सकते हैं। इनमें ओ निगेटिव ग्रुप के रक्तदाता भी शामिल हैं। संवाद