फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिले के सुपर-100 के 3 विद्यार्थियों ने जेई एडवांस और 6 ने की नीट पास

Mon, 17 Jun 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सुपर 100 हरियाणा सरकार एवं विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही स्कीम है। स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे योजना का लाभ उठा रहे हैं। जिले के सुपर-100 के 3 विद्यार्थियों ने जेई एडवांस और 6 ने नीट की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

सुपर 100 संस्थापक नवीन मिश्रा ने कहा कि सुपर 100 के विद्यार्थी निरंतर मेहनत कर रहे हैं। इस बार प्रदेश भर से सुपर 100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी एडवांस जेई की परीक्षा के लिए 126 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिनमें से 62 ने आईआईटी एडवांस जेई की परीक्षा पास की है। वहीं 90 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिनमें से सभी विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट की परीक्षा में 25 विद्यार्थियों ने 720 में से 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं आईआईटी एडवांस जेई में भिवानी जिले के गांव उमरावत से अरुण शर्मा की पुत्री ने 1,517, बवानी खेड़ा से अमित ने 1,909 और गांव खरक कला से आदित्य ने 3,830 रैंक हासिल की है। वहीं नीट परीक्षा में जिले के गांव डाडम से अजय कुमार ने 675, गांव नाथुवास से दीक्षा आर्या ने 660, भिवानी से मुस्कान ने 640, तोशाम से शुभम गर्ग ने 615, तिगड़ाना से मोहिनी 563, गांव सुई से प्रिया ने 356 अंक हासिल करके नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आईआईटी जेई एडवांस पास विद्यार्थी अब देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ाई करेंगे एवं जिन विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा पास की है, वे एनआईटीएस में शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


जिले से सुपर-100 के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेई एडवांस व नीट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। भिवानी जिले में से सुपर-100 के 3 विद्यार्थियों ने जेई एडवांस व 6 विद्यार्थियों ने की नीट परीक्षा की पास की है। प्रदेश भर से नीट की परीक्षा में सुपर- 100 के 25 विद्यार्थियों ने 720 में से 600 अंक प्राप्त किए हैं। - रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें