भिवानी। काॅलेजों में यूजी कक्षाओं के नए सत्र के लिए आवेदन जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। रविवार तक पोर्टल पर 77,102 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जिनमें से 58,145 आवेदन पूर्ण रूप से भरे जा चुके हैं।
इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान कला संकाय की तरफ है। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए पोर्टल पर 87 कोर्स जारी किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया लगातार जारी है।
दरअसल, उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 2024-25 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 3 जून से आरंभ की थी। इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। रविवार को पोर्टल पर 930 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। जिससे रविवार दोपहर तक पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 77,102 हो चुकी है। जिनमें से 58,145 आवेदन पूर्ण रूप से भरे जा चुके हैं। इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान कला संकाय की तरफ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जून है। इस बार विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण फॉर्म को ओटीपी आधारित 26 जून तक एडिट किया जा सकता है। वहीं पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 2 जुलाई को व फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी।