फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गिरोह बना वारदात करने के 3 आरोपी दबोचे

विज्ञापन
सीआईए पुलिस ​भिवानी द्वारा गिरफ्तार किए गए संगठित गिरोह के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। सेवा नगर निवासी किराना दुकानदार पर 28 अप्रैल को हमला करने के मामले में सीआईए-प्रथम ने संगठित गिरोह के सरगना सेवा नगर कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजन सहित तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए-प्रथम की टीम ने गिरोह के सरगना राजन को बस अड्डा खरड़, मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया। इसके अलावा विद्यानगर निवासी चांद और हलवास गेट निवासी सौरव उर्फ सैंडी को भी गिरफ्तार किया गया।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में सेवा नगर निवासी जतिन ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 28 अप्रैल को वह अपनी किराना दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राजन अपने साथियों के साथ जबरन दुकान में घुस आया और उसे खींचकर बाहर सड़क पर ले गया जहां लाठी-डंडों से हमला किया गया। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-प्रथम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुख्य आरोपी राजन थाना शहर भिवानी का हिस्ट्रीशीटर है जो 16 अप्रैल को जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करीब 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आरोपी चांद और सौरव के खिलाफ भी पहले से चार-चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर रही है तथा वारदात में प्रयुक्त डंडों और वाहनों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें