फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 18 आयु वर्ग के 26 हजार 363 को लग चुकी है वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला में 15 से 18 आयु वर्ग के बीच के करीब 60 हजार बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी। फिलहाल 8 जनवरी तक जिला में 26 हजार 363 बच्चों को वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा हो चुका है यानी कुल टारगेट का 44 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में केएम पब्लिक स्कूल में 200 से अधिक बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीनेशन की बात की जाए तो जिला में 8 जनवरी तक अलखपुरा सेंटर के तहत 31 प्रतिशत, चांग के 43 प्रतिशत, धनाना में 56 प्रतिशत, पुर में 56 प्रतिशत, सुई में 51 प्रतिशत, तालू में 46 प्रतिशत, कैरू में 45 प्रतिशत, ढाणी माहू में 34 प्रतिशत, दिनोद में 48 प्रतिशत, जुई कला में 39 प्रतिशत, बहल में 48 प्रतिशत, ढिगावा में 48 प्रतिशत, लोहारू में 49 प्रतिशत, नकीपुर में 66 प्रतिशत, सोहासंड़ा में 59 प्रतिशत, बामला में 49 प्रतिशत, खरक कलां में 47 प्रतिशत, मानहेरू में 70 प्रतिशत, नंदगांव में 53 प्रतिशत, बड़वा में 54 प्रतिशत, गुरेरा में 42 प्रतिशत, झुप्पा कला में 57 प्रतिशत, लीलस में 37 प्रतिशत, मिरान में 55 प्रतिशत, बीरण में 49 प्रतिशत, जमालपुर में 35 प्रतिशत, संडवा-बुशान में 33 प्रतिशत, तोशाम-बुशान में 49 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि भिवानी शहरी क्षेत्र में 26 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। ऐसे में जिला में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का पहली डोज का कुल मिलाकर 44 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
स्पेशल टीमों का किया गया है गठन
इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिला में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण के लिए टीमों का गठन किया गया है। शिक्षा विभाग की डिमांड के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें भेजी जा रही हैं। विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूक भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ बच्चों को इस बीमारी से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि जिला में पहली डोज का 98 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। इसी प्रकार से दूसरी डोज का 83 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें