फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल टीचर, दुकानदार, बिजनेसमैन सहित 26 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को स्कूल टीचर, दुकानदार, ढाबा कर्मी सहित 26 नए कोरोना मरीज सामने आए। अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 2915 हो चुका है। जिनमें एक्टिव केस 242 है। वहीं 15 ने कोरोना को मात दी और ठीक होकर घर पहुंचे। अब तक 2627 ठीक हो चुके है। सोमवार को भी 800 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन

सोमवार को पॉजिटिव मिले लोगों में सिवानी के वार्ड पांच से 32 वर्षीय दुकानदार, बड़सी जाटान से 25 वर्षीय युवक जो कि प्राइवेट नौकरी करता है। बहल से 44 वर्षीय मजदूर, हालुवास से 40 वर्षीय मजदूर, रतेरा सरकारी स्कूल से 45 वर्षीय शिक्षक, तोशाम से 29 वर्षीय युवक, हालुवास से 10 वर्षीय बच्चा, लोहानी से 25 वर्षीय युवक, तोशाम से 74 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा कॉलोनी से 38 वर्षीय महिला, ब्राह्मा कॉलोनी से 26 वर्षीय युवक जो कि गुरुग्राम में गारमेंट का बिजनेस करता है। इनके अलावा गोशाला मार्केट के सामने से 48 वर्षीय दुकानदार, 20 वर्षीय युवती, हालु बाजार से 43 वर्षीय गृहणी और 51 वर्षीय व्यक्ति, कोंट रोड से चार वर्षीय बच्चा, 31 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय बच्चा शामिल है।
इनके अलावा जालान अस्पताल के सामने एक भोजनालय से 11 वर्षीय बच्चा और 10 वर्षीय बच्ची, दिनोद गेट चौकी के पास से 28 वर्षीय युवक, बड़ेसरा से 38 वर्षीय व्यक्ति, रामगंज मोहल्ला से 35 वर्षीय व्यक्ति, बड़ेसरा से 28 वर्षीय महिला शामिल है। जवाहर नगर से 47 वर्षीय महिला, शिमलीवास से 21 वर्षीय लड़का, खाड़ी मोहल्ला से दो वर्षीय लड़का, भारत नगर से छह वर्षीय बच्चा शामिल है। गांव मिलकपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने जिलेवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को जुकाम-बुखार या गले में तकलीफ होती है, तो वह तुरंत डाक्टर से संपर्क करके अपनी जांच अवश्य करवाएं। बचाव के लिए लोग मुंह पर मास्क का प्रयोग करें व बार-बार अपने हाथों को साबुन से अवश्य धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें