फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की डकैती में दो इनामी बदमाश काबू

Sat, 21 Jun 2014 12:38 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
25 लाख रुपये डकैती के मामले में चरखी दादरी सीआईए पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमंाड पर भेजा गया है। इन दोनों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि बाढड़ा में पिछले दिनों 25 लाख रुपये की डकैती की गई थी। हथियारबंद बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक से पिस्तौल के बल पर 25 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के समय पूर्व सैनिक 25 लाख की पेमेंट लेकर बैंक से चला था इसी बीच रास्ते मेें वाहन में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इस संबंध में कई बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से लेकर पुलिस इनके पीछे लगी रही। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था  जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस इस मामले में इनामी बदमाश कप्तान की मां को भी अपराधी को शरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


फरार बदमाशों में विजय व कप्तान सिंह को सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बदमाश विजय व कप्तान पर पुलिस ने 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की सीआईए टीम बदमाशों का लगातार पीछा कर रही थी सीआईए पुलिस एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाश कप्तान सिंह व विजय को  अदालत में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें