फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अजनबी सत्यापन अभियान में एक मोटरसाइकिल बरामद, संदिग्धों की गहन जांच की

Wed, 24 Jun 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करते लोहारू थाना प्रभार - फोटो : 1
विज्ञापन
लोहारू/ढिगावामंडी। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी मुरारी लाल के नेतृत्व में लोहारू, ढिगावा मंडी तथा आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अजनबी सत्यापन एवं चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल बरामद की। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच-पड़ताल की गई और क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करना था। इसके तहत पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों, धर्मशालाओं, बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, किराये के मकानों तथा अन्य संभावित स्थानों पर पहुंचकर वहां रह रहे लोगों की पहचान का सत्यापन किया। इस दौरान दूसरे राज्यों और अन्य जिलों से आकर रह रहे लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई तथा उनसे आवश्यक पूछताछ भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में रहने वाले अजनबियों का रिकॉर्ड तैयार करना तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोकना है। अभियान के दौरान मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल, धर्मशाला और अन्य आवासीय संस्थानों के संचालकों को अपने यहां ठहरने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।अभियान में सब इंस्पेक्टर रोहताश, दलीप, कुलदीप सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा उनके पहचान पत्रों की जांच की।
विज्ञापन


पुलिस सत्यापन करवाने की अपील की
अभियान के दौरान ढिगावा क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद वाहन के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन के स्वामित्व और अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है। थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। अजनबी सत्यापन अभियान का उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों का रिकॉर्ड तैयार करना तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना है। उन्होंने नागरिकों से अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन करवाने की अपील की। साथ ही कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें