फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में 23 कर्मचारी भेजे, ओपीडी की व्यवस्था सुधरने की उम्मीद

विज्ञापन
शहर के मेडिकल कॉलेज में  चिकित्सक कक्ष के बाहर गेट पर खड़ा कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के बीच कर्मचारियों की तैनाती को लेकर चल रही खींचतान के बीच 23 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी की ओर से 12 अक्तूबर को जारी नए रोस्टर के अनुसार मंगलवार से कर्मचारियों ने ओपीडी और अन्य विभागों में ड्यूटी संभाल ली जिससे लड़खड़ाई व्यवस्थाओं को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

दरअसल मेडिकल कॉलेज में जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी संचालित हो रही है। यहां सेवाएं दे रहे 10 स्वीपर, एक सुपरवाइजर, एक डाटा ऑपरेटर, तीन टेलीफोन ऑपरेटर, एक लिफ्ट ऑपरेटर, आठ वार्ड सर्वेंट और तीन सुरक्षा गार्ड को 10 अक्तूबर को प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने आदेश जारी कर वापस नागरिक अस्पताल बुला लिया था। इससे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी इस मामले में पत्राचार किया।
संवाद न्यूज एजेंसी की खबर को अमर उजाला ने 9 अक्तूबर के अंक में ‘अधिकारियों की खींचतान में मरीज बेहाल, प्रशिक्षु लगा रहे मरहम’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को ‘उधार के कर्मियों पर मेडिकल कॉलेज, जरूरत 600 की, तैनात 25’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर कर्मचारियों की कमी का मुद्दा उठाया गया। मामला उजागर होने के बाद प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने 23 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती का रोस्टर जारी किया।
विज्ञापन


नए रोस्टर के अनुसार ये 23 कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था
प्रधान चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सात वार्ड सर्वेंट, एक लिफ्ट ऑपरेटर, नौ स्वीपर, तीन सुरक्षा गार्ड और तीन सीसीआर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी आगामी आदेशों तक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं संभालेंगे।

कर्मचारियों को अधिकारी न बनाए मोहरा : दीपक प्रधान
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों की यूनियन के जिला प्रधान दीपक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कौशल कर्मचारियों को मोहरा न बनाए। कर्मचारियों की ड्यूटी एक जगह निश्चित की जाए। कभी इधर तो कभी उधर भेजे जाने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को करीब छह माह से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों को कौशल कर्मचारियों की जायज मांगों और हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।


कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों का नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। इसके तहत कुछ कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज में तैनात किया गया है। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी मेडिकल कॉलेज में संचालित हो रही है। वहां व्यवस्थाएं और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। - डॉ. बलवान सिंह, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें