फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला मुख्यालय भिवानी की मंडी में हुई 2.24 लाख क्विंटल बाजरे की खरीद

Tue, 29 Oct 2024 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में कुल 2,24,000 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद हो चुकी है जबकि 2,04,000 क्विंटल बाजरे की उठान भी कराई जा चुकी है। करीब 20,000 क्विंटल बाजरे की उठान अभी बाकी है।
विज्ञापन

प्रदेश में एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद की जा रही है। अधिकतर किसान बाजरे की फसल बेच चुके हैं। त्योहारी सीजन के दौरान किसानों का मंडी मेें अब आवक भी पहले से कम हो रही है। ऐसे में उठान भी तेजी से कराई जा रही है।
भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में रोजाना 400 से अधिक किसान करीब 12,000 क्विंटल से अधिक बाजरा लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी में खरीद अभी जारी रहेगी। हालांकि छुट्टी के दौरान सरकारी खरीद बंद हो सकती है लेकिन उठान निरंतर होगी। मंडी में खरीदे गए बाजरा की कट्टों में भराई भी रातभर कराई जा रही है ताकि सुबह उनकी उठान हो सके। खरीद एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि खरीदे जा चुके बाजरे की उठान भी जल्द कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिलेभर में 17,083 किसानों को किया जा चुका 83.63 करोड़ रुपये का भुगतान
भिवानी जिले की मंडियों में बाजरा बेच चुके 17,083 किसानों के बैंक खातों में 83.63 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंडियों में जिन किसानों की उपज बिक्री के बाद उठाई जा रही है। उनका भी भुगतान खाताें में कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल और भुगतान के लिए अब किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जा रही है।

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में खरीदे जा चुके अधिकांश बाजरे की उठान कराई जा चुकी है। मंडी से करीब 20,000 क्विंटल बाजरा यानी 40,000 कट्टे की उठान होनी बाकी है। यह कार्य निरंतर चल रहा है। मंडी से रोजाना करीब चार हजार से अधिक कट्टों का उठान कराई जा रही है। जो भी किसान मंडी में उपज लेकर पहुंच रहे हैं, उनकी खरीद जारी है। -गुरुप्रकाश, प्रभारी, सरकारी खरीद एजेंसी, नई अनाज मंडी, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें