फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: साइकिल से 2200 किमी. यात्रा कर अमरनाथ से कांवड़ लाए नरेंद्र यादव

Wed, 23 Jul 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
अमरनाथ से कावड़ लेकर पहुंचे नरेंद्र यादव का स्वागत शिविर में मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
भिवानी। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव नंदगांव निवासी 53 वर्षीय साइकिलिस्ट नरेंद्र यादव ने एक अनूठा और प्रेरणादायक कार्य किया है। उन्होंने अमरनाथ यात्रा से करीब 2200 किलोमीटर की कठिन साइकिल यात्रा कर कांवड़ लाकर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है। सोमवार को बापोड़ा-दिनोद-देवसर लिंक रोड स्थित आटे वाला नीम पर आयोजित शिविर में श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


लगभग एक माह की इस साइकिल यात्रा के साथ नरेंद्र यादव अब तक 20 हजार किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं। अपने इन प्रयासों के माध्यम से वे लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण, आपसी भाईचारे और जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

स्वागत समारोह में पप्पू पिपोसिया, ऋषि शर्मा, सतीश एडवोकेट, भीम मिस्त्री, दिनोद और बापोड़ा सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने नरेंद्र यादव को पर्यावरण प्रहरी की संज्ञा देते हुए कहा कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ संकल्प और शारीरिक सामर्थ्य का अनुकरणीय उपयोग कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक चेतना का संदेश भी है, जो निश्चित ही युवाओं और आमजन को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें