फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले, 38 लोग हुए ठीक

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के घर पर नोटिस चस्पाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। अब तक कुल 2409 संक्रमित हुए हैं जिनमें से दो हजार लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 383 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 500 सैंपल जांच के लिए लिए हैं। जिले में सोमवार को 38 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।
विज्ञापन

सोमवार को दो केस सेक्टर 13, एक जागृति कॉलोनी, दो जैन चौक, एक बिचला बाजार, एक रोहतक जिले से व दो केस गांव कोहाड़, एक गांव बलियाली, एक गांव बड़सी जाटान, एक तोशाम, एक बाढड़ा, एक सिंघानी, एक जगत कालोनी, एक गांव पालुवास, एक गांव तिगड़ाना, एक गांव धारवानबास, एक डीसी कॉलोनी, दो बिचला बाजार व एक केस लोहड़ बाजार भिवानी से है।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में सोमवार को सेक्टर 13 से 32 वर्षीय व्यक्ति जो कि भिवानी में रेलवे में इलेक्ट्रिीशियन के पद पर कार्य करता है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 32 वर्षीय व्यक्ति जो कि टैक्सी ड्राइवर है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। जागृति कालोनी से 39 वर्षीय व्यक्ति है जो कि सर्वपल्ली राधा कृष्ण स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी में अकाउंटेंट है। यह 17 सितंबर को झूंझनू राजस्थान गया था और वापस 18 सितंबर को आया। जैन चौक भिवानी से 24 वर्षीय व्यक्ति जिसकी बिचला बाजार में गारमेंट्स की दुकान है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। 27 वर्षीय व्यक्ति जो कि रेलवे विकास निगम भिवानी में ड्राइवर है। यह पहले से आए कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया है। बिचला बाजार भिवानी से 56 वर्षीय महिला है। एक अन्य रोहतक जिले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें