फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खेल नर्सरी में अभ्यास करेंगे हॉकी व एथलेटिक के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। अब खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए भीम स्टेडियम में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम में हॉकी और एथलेटिक की खेल नर्सरी शुरू करने की मंजूरी दी गई है। खेल नर्सरी में हॉकी में लड़के और लड़कियां दोनों के लिए और एथलेटिक्स में केवल लड़कों के लिए शुरू होगी। खेल नर्सरी अभ्यास एक अप्रैल से शुरू होगी। नर्सरी में जगह पाने के लिए 6 और 7 मार्च को भीम खेल परिसर भिवानी में ट्रायल कर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने भिवानी के भीम खेल परिसर में लड़कों के लिए एथलेटिक और हॉकी के लिए आवासीय खेल नर्सरी की मंजूरी प्रदान की है। हॉकी खेल में लड़कियों के लिए डे- बोर्डिंग नर्सरी शुरू की गई है। इन खेल नर्सरियों के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। डे-बोर्डिंग में हॉकी की खिलाड़ियों को महीने में 80 रुपये प्रतिदिन के अनुसार खुराक मिलेगी। इसी प्रकार से आवासीय खेल नर्सरी में जगह पाने वाले खिलाड़ियों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेंगे। ये पैसे खिलाड़ियों में खाते में जमा होंगे और छह हजार रुपये किट के रूप में भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक साल के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को चयन एक साल के लिए किया जाएगा, लेकिन बीच में खिलाड़ियों के अभ्यास की समीक्षा भी की जाएगी। समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि कौन सा खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास कर रहा है और कौन खिलाड़ी बीच में छोड़ कर जा चुका है।

इस प्रकार रहेगा खिलाड़ियों के अभ्यास कर समय
अप्रैल से खेल नर्सरी शुरू होगी। अभ्यास के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया है। शेड्यूल के अनुसार खिलाड़ी एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक किसी भी दो घंटे अभ्यास करेंगे। इसी प्रकार से शाम चार बजे से आठ बजे के दौरान किसी भी तीन घंटे अभ्यास करेंगे। एक अक्टूबर से 31 मार्च से सुबह 6:30 बजे से नौ बजे तक कोई दो घंटे और शाम को तीन से सात बजे तक कोई तीन घंटे अभ्यास करेंगे। नर्सरी के खिलाड़ियों को जून में अवकाश की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि छह और सात मार्च को नर्सरी के लिए खेल खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। खेल नर्सरी से खेल में परिणाम बेहतर आएंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ी अपने साथ जन्म व खेल प्रमाण पत्र व फोटो साथ लेकर आएं। चयन योग्यता के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें