फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने फूंका सरकार का प्रतिकात्मक पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अनुबंध पर रखे दस चालक, और भर्तियों के दिए संकेत
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी, पुतला फूंक कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शुक्रवार को लगातार 18वें दिन भी एनएचएम कर्मचारी नियमित किए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। अब तक मिशन निदेशालय द्वारा भिवानी में 190 एनएचएम कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। शुक्रवार को हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल से घंटाघर, हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए चिड़ियाघर रोड़ पर हरियाणा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन को नेतृत्व जिला प्रधान प्रदीप कुमार व उप प्रधान मंजु ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले 18 दिनों से आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार ने उनकी मांगों की अनदेखी की हुई है। कभी विभाग के अधिकारी उन्हें बातचीत के लिए बुलाते हैं, लेकिन आज तक उनकी किसी भी मांग को नहीं माना गया है। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांगों का समय रहते हुए समाधान नहीं किया तो जनसंगठनों को अपने साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने से भी नहीं चुकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार तरह तरह के हथकंडे अपनाकर कर्मचारियों को डरा-धमका कर हड़ताल को समाप्त करवाना चाहती है जो कि उनकी भूल है। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित राज्य मुख्यालय के अधिकारी सरकार को गुमराह करने में लगे हुए हैं और गलत रिपोर्ट पेश की जा रही है। बिजेंद्र सिवानी ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा की मांग बिलकुल जायज है और सरकार यदि चाहे तो इसे लागू करना कोई बड़ी बात नहीं है और नीयत ठीक हो तो सब कुछ हो सकता है। 1998 से लगातार चल रहा मिशन एनएचएम इतना लंबा ठेका कैसे हो सकता है। इस अवसर पर जगत बिसला, सुनील शर्मा, सुशील मोर, विनोद मलिक, जितेंद्र, सुमन, नीलम एएनएम, सीमा, जोगेंद्र, सुनील, गुलाब, सुबिता, रिंकल, शर्मिला, प्रोमिला, मीना सहित अनेक आशा वर्कर व एनएचएम महिलाएं और डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों को काफी समझाया और बार-बार अपील की कि वे ड्यूटी ज्वाइन करें। अब काफी कर्मचारी मुख्यालय से ही टर्मिनेट किए गए है। अब व्यवस्था बनाने के लिए सभी जगह नए कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। हमने भी अनुबंध आधार पर 10 चालक रखे है। अगर हड़ताली कर्मचारी जल्द नहीं लौटते है तो फिर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
फोटो: 03, 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें