नव निर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं सत्य निष्ठा की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को 13 नवनिर्वाचित पार्षदों को रिर्टनिगं अधिकारी एवं तोशाम के एसडीएम निर्मल नागर ने
पद एवं सत्य निष्ठा की शपथ दिलवाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोहारू नगरपालिका के सभी पार्षद आपसी मतभेद भुलाकर अपने दायित्व को इमानदारी से निभाएं तथा लोहारू शहर के विकास व आमजन की समस्याओं को दूर करने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जा सके। इस अवसर पर नपा सचिव प्रविण कुमार, पार्षद दौलत राम, हरपाल वर्मा, मोनिका तायल, शकिना, कविता, कमल किशोर सैनी, उष्मा जांगड़ा, सोनू कुमार, रेखा गुप्ता, कैन्हयालाल जोशी, मनजीत सैनी, दिपक कुमार, किरण व अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
--
पालिका प्रधान पद के लिए भागदौड़ तेज :
बुधवार को पालिका के पार्षदों के शपथ लेने के बाद अब पालिका प्रधान के चयन के लिए पार्षदों की भागदौड़ बढ़ गई है। ज्ञात रहे कि इस बार लोहारू पालिका प्रधान का पद अनुसूचित पद के लिए आरक्षित है और इस कड़ी में नगर के वार्ड 1,वार्ड 4, वार्ड 5,वार्ड 12 तथा वार्ड 13 से अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार पार्षद बने हैं। इन्ही में से ही पालिका प्रधान का चयन होना है। हालांकि अभी पालिका प्रधान पद के चयन की आधिकारिक तिथि तय नही हुई है। इसकी तिथि जल्द तय होने की संभावना है जिसके चलते प्रधान पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने भागदौड़ तेज कर दी है।