फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग करवाएगा जेईई व नीट की तैय

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग करवाएगा जेईई और नीट की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा नीट, आईआईटी और जेईई की नि:शुल्क कोचिंग दिलाई जाएगी। इनमें आरोही स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन 10 जून तक करना होगा तथा प्रवेश परीक्षा 12,13 व 14 जून में से किसी एक दिन जिला स्तर पर आयोजित होगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा इस कार्यक्रम को सुपर 100 का नाम दिया गया है, इसके लिए चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। उन्होंने बताया कोचिंग के लिए प्रदेशभर से 125 बच्चों का चयन होगा। यह निर्णय शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने विगत पांच जून को एससीईआरटी मुख्यालय पर प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोचिंग रेवाड़ी की विकल्प फाउंडेशन संस्था के सहयोग से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में एक मेरिट सूची स्कूलों में भेजी गई है। जिन बच्चों के नाम इस सूची में शामिल हैं, उनको ऑनलाइन आवेदन 10 जून तक करना होगा। परीक्षा की तारीख व परीक्षा केंद्र के बारे में बाद में अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिनमें 20 मेंटलएवीलिटी तथा रीजनिंग, 10 फिजिक्स, 10 प्रश्न केमिस्ट्री के होंगे। नॉन मेडिकल से संबंधित विद्यार्थियों के लिए दस गणित व दस प्रश्न बॉयोलॉजी के मेडिकल से संबंधित विद्यार्थियों के लिए होंगे। उन्होंने संबंधित स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे प्रवेश परीक्षा के सिलेबस के बारे में अभिभावकों को बताएं ताकि बच्चे परीक्षा की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें