पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सोनू को मिला प्रथम स्थान
भिवानी। टीआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा प्रतिभा प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में आदर्श कालेज की सोनू प्रथम व टीआईटी की सौगात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजिका डा. समृद्धि तंवर व डा. सुनीता भरतवाल ने किया। कार्यक्रम में रंगोली, महेंद्री, पोस्टर, स्लोगन लिखो, भाषण, समूह वाद विवाद, ग्राहक चेतना कार्यक्रम तथा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। समारोह में कॉलेज के निदेशक डॉ. जीके त्यागी ने प्रतिभागियों व अध्यापकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों की प्रतिभा निखरती है। विभागाध्यक्ष प्रो. वीके कौशिक ने छात्र जीवन में विभिन्न प्रयोगों का जीवन पर्यंत उपयोगिता पर विचार साझा किए। प्रोफेसर डा. एसके शर्मा ने शैक्षणिक योग्यता का अंतरराष्ट्रीय एकात्मकता आधार तथा छात्रों को उनकी जीविका व उनकी स्वेच्छा अनुकूल हो इस विषय पर विचार व्यक्त किया। वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डा. डीएस राजन ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेता को सम्मानित किया। इस मौके पर आशुतोष, अखिलेश, प्रतीक, अनिल, राहुल खुराना, विकास तंवर, अरूण, दिव्यांश, दीपांशु, पारूल, पल्लवी, श्वेता, शैली बुद्धिराजा, डा. मुकेश शर्मा, मोनिका शर्मा, डा. सुरेंद्र कौशिक, डा. अभय शर्मा, कमल सरदाना, डा. सुदर्शन धमीजा, मीनाक्षी चावला शामिल रहे।
------
प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
रंगोली प्रतियोगिता में आदर्श कालेज की प्रीती व टीआईटी कालेज की दीक्षा प्रथम, आदर्श कालेज की गीता द्वितीय व टीआईटी की प्रीती ने तृतीय स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में आदर्श कालेज की सोनू प्रथम, टीआईटी की सौगात द्वितीय व वैश्य कालेज के रजत ने तृतीय स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में राजीव गांधी महिला कालेज की अनु प्रथम, राजीव गांधी कालेज की सोनिया व आदर्श कालेज की नीरू द्वितीय, वैश्य कालेज की उज्ज्वला व टीआईटी कालेज की सुरभि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुकिंग विदाउट फायर में टीआईटी की अंजलि केडिया प्रथम, टीआईटी की शिल्पा ने द्वितीय व तृप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राईटिंग में राहुल खुराना प्रथम, आदर्श महिला महाविद्यालय की महक ने द्वितीय व पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।