फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे नगर परिषद कर्मचारी, शहर में लगे गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

भिवानी। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कर्मचारी तीन दिन के लिए बुधवार से हड़ताल पर चले गए। राज्यव्यापी हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने नगर परिषद के समक्ष धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार से 18 सूत्री मांगें पूरी होने के बाद ही वापिस काम पर लौटने की चेतावनी दी। हड़ताल के पहले दिन शहर की सफाई व्यवस्था पर असर दिखा। शहर में कई जगह गंदगी के ढेर दिखे।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नगर पालिका कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्री मांगों पर सरकार की सहमति जताने के लिए हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने नगर परिषद के समक्ष टेंट लगाकर तीन दिन के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर परिषद् कर्मचारी प्रधान कमल कागड़ा, सचिव रमेश कागड़ा, जिला प्रधान महेंद्र, दमकल सचिव राजेंद्र सिवाच, महेश सिंह, जयहिंद पहलवान ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी 18 सूत्री मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार उनसे समय से अधिक काम ले रही हैं लेकिन वेतन बहुत कम दे रही हैं। 1360 कर्मचारी पिछले काफी समय से काम कर रहे हैं लेकिन आज तक उन्हे पक्का नहीं किया गया। सरकार दमकल में 1646 नई भर्तियों को खोला हैं व तुरंत प्रभाव से उन्हे वापिस ले व अन्य कई मांगों को सरकार के सामने रखा। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिन तक न तो शहर में झाडू चलेगा और न ही कलम चलेगी। सभी कर्मचारी धरने पर बैठ सरकार से मांगों पूरी करवाएंगे, अगर सरकार फिर भी न मानी तो अनिश्चितकालीन धरना जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें