सीट बढ़ाने के लिए छात्रों ने सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। महाविद्यालयों में सीट बढ़ाने के लिए छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैनर तले प्रदर्शन किया। सोमवार को गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू हुए प्रदर्शन का नेतृत्व वैश्य कॉलेज अध्यक्ष सचिन ने किया। परिषद नेता पंकज कसेरा, सावन, विशाल, महेंद्र, मनोज, मंदीप, संदीप ने बताया कि महाविद्यालयों में सीटें कम होने के कारण विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिल रहा है। अगर इन विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिला तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। छात्रों ने उपायुक्त के माध्यम से सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग की।
मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भिवानी। दाखिला सीटों को बढ़ाने व छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर इनसो ने तहसीलदार नरेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
सोमवार को इनसो छात्र नेता सचिन जताई के नेतृत्व में छात्र लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर मांग की कि कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाएं। इसके अलावा छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिया जाए। छात्रों को दाखिला न मिलने के कारण दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ा रहा है।
इस अवसर पर उधम प्रेमनगर, अजय, राहूल नाथूवास, अंकीत बामला, मोनू, संदीप भूरटाना, मीता मित्ताथल, सेठी धनाना, अर्जून, आशीष, संदीप, विनय समेत अनेक छात्र मौजूद रहे।