फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर वासियों ने हुडा अधिकारियों व नप को की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
सेक्टर-23 की ग्रीन बेल्ट कम पार्क आमजन की बजाए लावारिस पशुओं से गुलजार हो रहे हैं। गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। बिजली के वोल्टेज भी परेशानी बने हुए हैं। सेक्टर वासियों ने इस पर रोष जताते हुए अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपे है।
विज्ञापन

सेक्टर वासियों ने बताया कि सेक्टर-23 की ग्रीन बेल्ट कम पार्क की दीवार टूटी हुई। पिछले लंबे समय से इसमें लावारिस पशु घुसे रहते हैं। उन्होंने यहां गंदगी फैलाने के साथ ही सारे पौधे भी तोड़ दिए हैं। सेक्टर की गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। इस बारे में हुडा विभाग के संपदा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी बनाने के आदेश दिए जा चुके हैं। क्षेत्र में कचरे की समस्या के संबंध में नप अधिकारियों से बात की गई है। उनके अनुसार जल्द ही सफाई के लिए टेंडर छोड़े जाएंगे। सेक्टर के निवासी रूप कुमार ने बताया कि वे बिजली की वोल्टेज से संबंधित समस्या को लेकर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिले थे। कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि सेक्टर-23 के लिए नया ट्रांसफार्मर जल्द लगाया जाएगा। इस मौके परधूप सिंह, प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह यादव, समेर सिंह, रामचंद्र, जोरा सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें